फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर नकेल कसें-मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू डा. राघव लंगर ने संभाग में अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं। खनन ब्लाकों को सीमांकित स्थानों के भीतर उचित सीमांकन किया जाए। इन ब्लाकों में फील्ड दौरे के साथ उल्लंघन के मामलों में ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस नाकों को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ सीसीटीवी आदि उपायों पर काम किया जाए। मंडलायुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह ने मंगलवार को जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर लघु खनिज, कोविड एसओपी का कार्यान्वयन भूमि और पुलिस विभाग के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने खनन संबंधी मुद्दों की समीक्षा करते हुए उपायुक्तों, डीएमओ को अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। प्रवर्तन उपायों की समीक्षा के लिए समय समय पर जिला स्तरीय बहुविभागीय कार्यबल की बैठकें आयोजित की जाएं। एडीजीपी ने एसएसपी को नाकों को सक्रिय करने, जीएसटी बिलों, कलर कोडिंग फार्मों की जांच सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त, डीएमओ सहि जिला स्तरीय टास्क फोर्स फार्म ए की जांच के लिए अधिसूचित खनन ब्लाकों में फील्ड दौरा करें। इसमें ठेकेदारों की कार्यप्रणाली की निगरानी की जाए। इसमें यह भी सुनिश्चित करें कि जनता से खनिजों का अधिक शुल्क न लिया जाए। एसआरओ 43 के मामलों में उपायुक्तों को आगे की कार्यवाही के लिए नकद मुआवजे की एक समेकित सूची भेजने को कहा। कोविड के उचित व्यवहार के कार्यान्वयन के साथ जुर्माना वसूली की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। जन सुरक्षा अधिनियम के तहत वारंट जारी करने और उनके निष्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा अधिकारियों ने पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, आवास कालोनियों, आवास आदि की स्थापना के संबंध में पुलिस विभाग के लंबित भूमि मुद्दों पर चर्चा की। मंडलायुक्त ने उपायुक्तों को राजस्व कागजात तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, भूमि अधिग्रहणके साथ पुलिस विभाग को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें