फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टर नपेंगे, होंगे तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग के दस जिलों में चिकित्सा केंद्रों पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टर नपेंगे। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य अधिकारियों ने उक्त केंद्रों का औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों के कामकाज की मूल्यांकन के साथ समीक्षा की है। इसमें पाया गया है कि कई डॉक्टर बिना किसी जरूरत के अपने पसंदीदा स्थानों पर बैठे हैं। इसके साथ कई डॉक्टर अपना काम करने में असक्षम मिले हैं। इससे रोगी चिकित्सा देखभाल पर असर पड़ रहा है। इसमें बीएमओ आदि स्तर के कमजोर प्रदर्शन करने वाले करीब दस डॉक्टरों को चिह्नित किया गया है। विभाग ने करीब पचास डॉक्टरों की सूची तैयार की है, जिसमें अन्य डॉक्टरों को खाली पदों पर लगाया जाएगा। कमजोर प्रदर्शन में कई डीटीओ, डीआईओ को भी बदलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने औचक निरीक्षण में संभाग स्तर पर चिकित्सा केंद्रों के कामकाज की समीक्षा की है। खासतौर पर पहाड़ी और जिला स्तर पर शिकायतें रही हैं कि डॉक्टरों द्वारा सक्षम सेवाएं नहीं दी जा रही हैं। इसमें कई डॉक्टर सालों से एक ही जगह बैठे हुए हैं। यह हालत शहरी स्तर पर भी है। पहाड़ी क्षेत्रों में जिस उद्देश्य से डॉक्टरों को तैनात किया जा रहा है वह कई जगह पूरा नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों में अधिकांश जिला सांबा, जम्मू, राजोरी, पुंछ और उधमपुर में कार्यरत हैं। इन डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके तबादले के लिए उच्चाधिकारियों से सिफारिश की गई है। सरकारी आदेश के मुताबिक वार्षिक स्तर पर मार्च या अप्रैल में डॉक्टरों के तबादले किए जाएंगे। इसके साथ कई खाली सीएमओ, बीएमओ आदि के पद भी भरे जाएंगे।
रोगी चिकित्सा देखभाल बेहतर बना रहे : डीजी
परिवार कल्याण विभाग व टीकाकरण के डीजी और स्वास्थ्य निदेशक जम्मू का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. सलीम उर रहमान ने कहा कि रोगी चिकित्सा देखभाल को बेहतर बनाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें कोशिश की जा रही है कि अपने काम में सक्षम डॉक्टरों की चिकित्सा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए सेवाएं ली जाएं। इसमें खाली पदों को भरने के साथ कमजोर डॉक्टरों का तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें