फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में नए ट्रेड होंगे शुरू, उद्योगों की मांग पर तैयार होंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कौशल विकास विभाग आईटीआई में पढ़ाए जा रहे ट्रेडों में बदलाव करने जा रहा है। उद्योग और स्थानीय बाजार के अनुरूप आईटीआई कॉलेज में ट्रेडों को शामिल किया जाएगा। कौशल विकास विभाग ने इसके लिए सलाहकार की नियुक्ति की है। जो वर्तमान ट्रेड को नए ट्रेड में शामिल करने के लिए एक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जलविद्युत ऊर्जा, टनल, रेलवे लाइन सहित अन्य कार्य जारी हैं। देश और विदेश की कंपनियां जम्मू-कश्मीर आ रहीं हैं। इससे रोजगार की संभावना भी बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं को कुशल और संबंधित क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए कौशल विकास विभाग उद्योग और बाजार की मांग के अनुरूप ट्रेड को आईटीआई के पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रहा है। इसको लेकर विभाग ने अपनी प्रक्रिया शुरू की है। आईटीआई में नए ट्रेड को शामिल करने के लिए नियुक्त सलाहकार इस पर काम कर रहे हैं और जल्द विभाग को वह अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
------
मॉडल आईटीआई होगा जम्मू और श्रीनगर
जम्मू और श्रीनगर आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में तैयार किया जाएगा। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत ये काम होंगे। इसके लिए दोनों आईटीआई के लिए 10-10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। मॉडल आईटीआई में नवीनतम तकनीक, उपकरण और नए ट्रेड को शामिल किया जाएगा। ये दोनों आईटीआई प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में होंगी। जहां युवाओं को दक्ष बनाया जाएगा। कौशल विकास विभाग ने इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है। इसमें उद्योग सहयोगी के साथ कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

----
तीन चरण में मिलगा प्रशिक्षण
मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 24 आईटीआई कॉलेज के शिक्षकों और कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन अधिकारियों को अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान फरीदाबाद में प्रशिक्षण मिलेगा। तीन चरण में शिक्षक और अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। 9 लोगों के पहले बैच ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इसी तरह अन्य 9 लोगों का बैच 7 से 11 फरवरी और अंतिम 6 लोगों का बैच 14 से 18 फरवरी तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।
----
जम्मू-कश्मीर आईटीआई में नए ट्रेड शुरू होंगे। विद्युत ऊर्जा और हाईवे टनल से जुड़े ट्रेडों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सलाहकार को नियुक्ति किया गया है, जो वर्तमान ट्रेडों की मांग के साथ नए ट्रेडों की मांग पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

-सुर्दशन कुमार, निदेशक कौशल विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें