फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन रिपोर्ट पर उखड़े भाजपा के बीडीसी चेयरमैन व दो मंडलाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों के पुनर्गठन के लिए परिसीमन आयोग की सिफारिशों से गुस्साए भाजपा के कई नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर पद से इस्तीफा दे दिया है। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को रद्द कर आरएस पुरा को आरक्षित रखने से आहत भाजपा नेताओं ने कहा, यह बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, पूर्ववर्ती सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नगर निकाय पदाधिकारियों और पार्टी के मंडल पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

भाजपा बीडीसी अध्यक्ष सुचेतगढ़ तरसेम सिंह, चकरोई मंडल अध्यक्ष गार सिंह और सुचतेगढ़ मंडल अध्यक्ष चौधरी कृष्ण लाल ने कहा कि सुचेतगढ़ सीट को खत्म कर स्थानीय लोगाें की भावनाओं को आहत किया गया है। इसे लेकर उन्होंने पार्टी हाई कमान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुचेतगढ़ व चकरोई मंडल के पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। वहीं भाजपा आरएस पुरा मंडल प्रधान राकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों व नगर पालिका के पार्षदों ने कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बहाल न किया गया तो वह भी पार्टी से इस्तीफे दे देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मीरां साहिब को नई विधानसभा सीट बनाने की उम्मीद लगाए थे। यहां तक सुचेतगढ़ को ही खत्म कर मीरां साहिब दरसोपुर तक क्षेत्र को जम्मू साउथ की सीट में शामिल कर दिया गया। पार्षद लक्की छाबड़ा ने कहा कि आरएस पुरा सीट पहले भी आरक्षित थी, एक बार फिर उसे आरक्षित किया गया।
---
जाट समुदाय से किया अन्याय
आरएस पुरा मंडल उपप्रधान तरसेम चौधरी व महामंत्री विक्रम संधू ने कहा कि जाट समुदाय की अनदेखी करने पर राज्य में एक बड़े जनाधार को नुकसान पहुंचा है। मढ़ व रामगढ़ विधानसभा में जाट समुदाय के लोगों की अधिक जनसंख्या होने पर इन तीनों विधानसभा को एक सोची समझी साजिश के चलते आरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सुचेतगढ़ सीट को बहाल नहीं किया गया तो सभी भाजपा के पदाधिकारी त्यागपत्र देने के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान पार्षद किशोर शर्मा, अशोक अशी, हजूरी सिंह, ओम प्रकाश चाचू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें