जम्मू। मशरूम की खेती के लिए किसान खूब रुझान दिखा रहे हैं। अभी तक जम्मू संभाग में 17 हजार क्विंटल के आसपास पैदावार हो रही है। पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। शेड पर सब्सिडी मिल रह ीहै।
किसानों को खाद भी कृषि विभाग की ओर से मुहैया करवाई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में मशरूम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है जबकि समतल इलाकों में फसल तैयार हो गई है। इससे बाजारों तक पहुंचाने के लिए काम शुरू हो रहा है। संभाग में पैदा होने वाला मशरूम स्थानीय बाजारों में कृषि विभाग के माध्यम से बेचा जा रहा है। इससे किसानों को फसल तैयार होने के बाद मंडियों की तलाश नहीं करनी पड़ रही है। इससे किसानों की आय में इजाफा हुआ है। कृषि विभाग किसानों को फसलों की बिजाई के साथ-साथ मशरूम उगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा ने कहा कि किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इससे अच्छी कमाई किसान कर रहे हैं। खाद वितरित करने का काम शुरू कर दिया गया है।