जम्मू। प्रदेश में 24 दिन बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम 1429 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामलों में 607 जम्मू संभाग से व 822 मामले कश्मीर संभाग से आए हैं। तीन मरीजों की मौत भी हुई है। दो मरीजों की मौत जम्मू संभाग में व एक मरीज की मौत कश्मीर में हुई है। 4077 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामले कम होकर प्रदेश में 24080 रह गए हैं।
11 जनवरी 2022 को प्रदेश में 1148 मामलों के बाद संक्रमित मामलों की संख्या में उछाल आ गया था। जिला स्तर पर बात करें तो नए मामलों में जम्मू जिले में 228, उधमपुर में 53, राजोरी में 12, डोडा में 135, कठुआ में 60, सांबा में चार, किश्तवाड़ में 47, पुंछ में 19, रामबन में 26, रियासी में 23 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
कश्मीर के श्रीनगर जिले में 266, बारामुला में 108, बडगाम में 86, पुलवामा में 34, कुपवाड़ा में 55, अनंतनाग में 61, बांदीपोरा में 47, गांदरबल में 45, कुलगाम में 96 व शोपियां में 21 नए मामले आए हैं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 73920 कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें 1429 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। प्रदेश में सक्रिय मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग में 6831 सक्रिय मरीज ही रह गए हैं जबकि कश्मीर में 17229 मरीज हैं। मृतकों का आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 4702 पर पहुंच गया है।
तीस लहर में किस दिन कितने मरीज
11 जनवरी 1148 मरीज
12 जनवरी 1695
13 जनवरी 1966
14 जनवरी 2456
15 जनवरी 3251
20 जनवरी 5992
22 जनवरी 6568
23 जनवरी 6253
26 जनवरी 5606
29 जनवरी 4175
एक फरवरी 2751
दो फरवरी 2304
तीन फरवरी 1982
चार फरवरी 2022 को 1429