जम्मू। सरकारी अस्पतालों में सेवारत चिकित्सकों की दक्षता बढ़ाने के लिए विषय विशेष में डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रावधान किया गया है। हाल ही में पीजी नीट की परीक्षा पास करने वाले चिकित्सक 7 फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। उनके लिए बोर्ड की ओर से 53 सीटें रखी गई हैं।
आरक्षण कोटे के तहत पीजी नीट की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सीटें मेरिट के हिसाब से आवंटित की जाएंगी। आवेदनकर्ताओं को चिकित्सा स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी देना होगा। व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड के मुताबिक 7 फरवरी तक अभ्यर्थियों को तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।