फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक नियंत्रण उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हस्तशिल्प कारीगरों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे क्राफ्ट डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक नियंत्रण कौशल विकास विभाग से लेकर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को दे दिया गया है। दुबई एक्सपो के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने यह बड़ी पहल की है। इस संबंध में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन पी ठाकुर ने आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल सरकार चाहती है कि प्रदेश में हस्तशिल्प व हस्तकला के क्षेत्र में काम कर रहे कारीगरों को बेहतर प्रशिक्षण मिले व उत्पादों की गुणवत्ता में और सुधार आए।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में हस्तशिल्प व हस्तकला के क्षेत्र में बसोहली पेंटिंग, फुलकारी, तिल्ला कढ़ाई प्रदेश ही नहीं देश के अन्य हिस्सो में भी काफी पसंद की जाती है। कश्मीर संभाग की बात करें तो वहां पर कश्मीरी कारपेट, कनी शॉल, जरी कढ़ाई, पेपर मच्छी आदि का कोई मुकाबला नहीं है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक अनु मल्होत्रा का कहना है कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को क्राफ्ट डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक नियंत्रण देने से हस्तशिल्प कारीगरों को बेहतर प्रशिक्षण मुहैया होगा और गुणवत्ता सुधार पर भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें