फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामलो में गिरावट के बावजूद सतर्कता में न हो कमी: उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलो में गिरावट आई है, लेकिन पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के समर्थन से सतर्कता बरतने व लोगों में जागरूकता लाने का काम जारी रहना चाहिए। सिन्हा ने शुक्रवार को कोविड टास्क फोर्स व जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में कोरोना परिद़ृश्य की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य और टीकाकरण विभाग को निर्देश दिए कि वह वरिष्ठ नागरिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एहतियाती खुराक, 15 से 18 आयु ग्रुप के टीकाकरण को तेेजी से चलाने के अलावा कोरोना उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सेहत गोल्डन कार्ड की सौ फीसदी कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य गांव से शहर तक लोगों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने का होना चाहिए।
कोरोना की तीसरी लहर के दौरान प्रभावी प्रबंधन के लिए उपराज्यपाल ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के कार्य की सराहना भी की। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वह सभी ऑनलाइन सेवाएं बेहतर तरीके से चलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने प्रदेश में कोरोना परिदृश्य के बारे में विस्तार से उपराज्यपाल को जानकारी दी। बैठक में सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें