फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2724 पदों पर भर्ती परीक्षा छह मार्च से, अप्रैल तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) विभिन्न विभागों की अधिसूचित 2724 पदों पर भर्ती परीक्षा छह मार्च से शुरू कर रहा है जो अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेगी। जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत गृह विभाग में 1200 पदों पर सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 10 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी ने 15 फरवरी के बाद परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला किया था। जेकेएसएसबी सबसे पहले छह मार्च से वित्त विभाग में 972 अकाउंट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती परीक्षा करवाएगी। इसके बाद 10 से 20 मार्च के बीच जल शक्ति विभाग में 163 पदों पर जूनियर इंजीनियर सिविल और गृह विभाग में 1200 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा होगी। वहीं वित्त विभाग में सब इंस्पेक्टर के 62 और इंस्पेक्टर के 18 पदों पर भर्ती परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह, कानून न्याय और संसदीय कार्य विभाग में भर्ती परीक्षा 20 से 25 अप्रैल, पशु भेड़ पालन और मत्स्य विभाग में उप निरीक्षक मात्स्यिकी जम्मू और कश्मीर संभाग के 42 पद और इंस्पेक्टर के छह पदों पर परीक्षा 20 से 25 मार्च और बागवानी विभाग में विभिन्न पदों पर परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें