फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओजेके और छंब रिफ्यूजियों के लिए दस को बंद हो जाएगी पुनर्वास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रधानमंत्री विकास पैकेज 2015 के तहत पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओजेके) और छंब के रिफ्यूजी परिवारों के पुनर्वास के तहत प्रत्येक परिवार को साढ़े पांच लाख की केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाए जाने की योजना दस फरवरी को प्रदेश में बंद हो जाएगी। हालांकि पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों के लिए योजना जारी रहेगी।
विज्ञापन

पीओजेके के रिफ्यूजियों के संगठन एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुनी का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर व छंब के रिफ्यूजियों के मामले में योजना को बंद करना आपदा प्रबंधन और राहत व पुनर्वास विभाग के विशेष सचिव सूरज प्रकाश रकवाल का एकतरफा फैसला है।
उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के 31619 परिवार पंजीकृत हैं। वहीं पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के 5300 परिवार देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। कई परिवारों को अनियमितताओं के चलते पंजीकृत नहीं किया गया है। सभी रिफ्यूजियों को कवर किए बिना योजना अगर बंद की जाती है तो इसका कड़ा विरोध होगा।
विज्ञापन

पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के संगठन के अध्यक्ष लब्बा राम गांधी का कहना है कि पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों के दस फीसदी परिवारों को भी अभी तक साढ़े पांच लाख की राशि मुहैया नहीं हुई है। ऐसे में पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के परिवारो के लिए योजना जारी रहेगी।
कोट
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के 1947 के रिफ्यूजियो और छंब के 1965 व 1971 के रिफ्यूजी परिवारो में लगभग सभी परिवारों को योजना के तहत साढ़े पांच लाख की राशि मुहैया करवा दी गई है। ऐसे में जिन रिफ्यूजी परिवारो को केंद्रीय सहायता उपलब्ध नहीं हुई हैं। वह अपना दावा दस फरवरी से पहले तक कर सकते हैं। इसके बाद किसी दावे का कोई संज्ञान नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

-सूरज प्रकाश रकवाल, विशेष सचिव आपदा प्रबंधन राहत व पुनर्वास विभाग जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें