फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona update today: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के एक दिन में मिले 6253 नए मामले, सात मरीजो की मौत, अब गांवों में भी बढ़ाई गई टेस्टिंग

Mon, 24 Jan 2022 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना केसों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। लगातार प्रसार बढ़ने से लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस पर रोक लगाने के  लिए गांवों में भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मी में कोरोना संक्रमण के 6253 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में 1754 व कश्मीर में 4499 नए मामले आए हैं। वहीं सात मरीजों की मौत भी पिछले 24 घंटे के दौरान हुई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 4605 पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामले तेजी से बढ़कर 42866 हो गए हैं।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 74785 कोरोना टेस्ट किए गए हैं और इसमें 6253 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामलों में जम्मू जिले में 1075, उधमपुर में 114, राजोरी में 35, डोडा में 140, कठुआ में 83, सांबा में 47, किश्तवाड़ में 26, पुंछ में दस, रामबन में 176 और रियासी में 48 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

श्रीनगर में 1464, बारामुला में 564, बडगाम में 590, पुलवामा में 150, कुपवाड़ा में 344, अनंतनाग में 578, बांदीपोरा में 261, गांदरबल में 320, कुलगाम में 174 व शोपिया में 54 मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में तीन व कश्मीर में चार मरीजों की मौत हुई है।

इनमें जम्मू जिले में दो मरीजों की जान गई है। इसमें एक मरीज को दोनों टीके लगे थे। वहीं पिछले एक महीने में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 93 मरीजो की मौत हो चुकी है। इसमें 70 फीसदी मरीजों को दोनों टीके लगे थे। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 42866 हो गई है। जम्मू संभाग में 13233 और कश्मीर में 29633 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें