फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालयों पर डीडीसी अध्यक्ष व ब्लाक मुख्यालयों पर बीडीसी अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एमए स्टेडियम जम्मू में होगा। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। श्रीनगर में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत संबंधित जिलों में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों में संबंधित बीडीसी अध्यक्ष व म्यूनिसिपल काउंसिल व कमेटियों के मुख्यालयों पर संबंधित म्युनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष व कमेटी के अध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप मंडल मुख्यालयों में एसडीएम व तहसील मुख्यालयों में तहसीलदार गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें