फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार खेल कोटे से भरे जाएंगे 240 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पहली बार खेल कोटे से एक साथ 240 पद भरे जाएंगे, जिसमें 40 पद राजपत्रित होंगे। प्रदेश खेल विभाग खेल कोटे के तहत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देगा। इन पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। योग्य खिलाड़ी सात फरवरी तक जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार 2014 से 2021 तक की अवधि तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देगी। सरकार ने खेल कोटे के तहत प्रति वर्ष 30 नौकरियां देने का फैसला लिया है, जिसमें 20 पद नॉन गजेटेड और पांच पद गजेटेड होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने छह जनवरी को उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए नियम 2022 जारी किए हैं। इसके तहत 44 विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में 2014 से खिलाड़ियों को खेल कोटे में नौकरी नहीं मिल रही थी, ऐसे में सरकार ने इस अवधि में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी आवेदन करने का मौका दिया है। 2014 से 2021 तक आठ सालों के कुल 240 पद बनते हैं जो अब सरकार एक साथ भरेगी। खेल कोटे के तहत नियुक्ति होने वाले खिलाड़ियों को ऑउट ऑफ टर्न पदोन्नति भी मिलेगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए खेल मेरिट आधार बनेगा। इसमें कुल 100 अंक होंगे और पांच वर्ष के अंतराल के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को 60 अंक मिलेंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को 40 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें