फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 8859 लोगों को बूस्टर खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड की तीसरी लहर की बढ़ती चुनौती के बीच जम्मू कश्मीर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। देशव्यापी स्तर पर प्रदेश में सोमवार को पहले दिन 8859 लोगों को बूस्टर (एहतियाती) खुराक दी गई। इसमें चिकित्सा कर्मी (कोविड वारियर्स), फ्रंट लाइन कर्मी और 60 से ऊपर आयु वाले लोग शामिल हैं। जिला जम्मू में पहले दिन सबसे अधिक 2230 लोगों को बूस्टर खुराक दी गई। इसके साथ 15 से 18 आयु वर्ग में 51800 किशोरों को पहली खुराक दी गई। अब तक 15 से अधिक आयु वर्ग और बूस्टर खुराक में प्रदेश में 18549010 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के टीकाकरण केंद्रों पर चिकित्सा कर्मियों, फ्रंट लाइन कर्मियों और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर खुराक दी जा रही है। इसमें प्रदेश में करीब सात लाख पात्र लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जम्मू संभाग में उधमपुर में 449, राजोरी में 86, कठुआ में 292, पुंछ में 124, रामबन में 155, डोडा में 816, किश्तवाड़ में 67, रियासी में 219 और सांबा में 343 लोगों को बूस्टर खुराक दी गई। कश्मीर संभाग में अनंतनाग में 645, कुलगाम में 360, शोपियां में 444, पुलवामा में 569, श्रीनगर में 621, बडगाम में 356, बारामुला में 438, कुपवाड़ा में 143, बांदीपोरा में 280 और गांदरबल में 222 लोगों को खुराक दी गई। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों में जम्मू में 7697, उधमपुर में 3187, राजोरी में 3106, कठुआ में 4515, पुंछ में 2938, डोडा में 568, किश्तवाड़ में 266, रियासी में 942 और सांबा में 839 को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें