जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोर्ड) 15 जनवरी से पहले विंटर जोन का 10वीं और12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का परिणाम तैयार कर लिया है। 10वीं और 12वीं के दो लाख के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है। इसमें कश्मीर संभाग के सभी जिले और विंटर जोन में आने वाले जम्मू संभाग के स्कूल शामिल हैं।
12वीं की बोर्ड परीक्षा नौ नवंबर से 4 दिसंबर तक हुई थी, जबकि 10वीं की परीक्षा 20 नवंबर से छह दिसंबर तक चली थी। बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं का परिणाम तैयार कर लिया है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने कहा कि 15 जनवरी से पहले तक बोर्ड दोनों परीक्षाओं के परिणाम को जारी कर सकता है। परिणाम तैयार कर लिया और सरकार के पास भेजा है। इस बार परीक्षा में दो लाख के करीब छात्रों ने परीक्षा दी है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को 70 फीसदी तक पेपर की करना था जो 100 फीसदी के बराबर होगा। जेके बोर्ड ने कोविड के बीच विंटर जोन में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं।