फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन 47219 किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के बीच बुधवार तीसरे दिन भी 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण अभियान जारी रहा। इसमें 47219 किशोरों का टीकाकरण किया गया। अनंतनाग जिला में सबसे अधिक 7874 किशोरों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए स्कूल केंद्रों पर बड़ी संख्या में किशोर अपने अभिभावकों के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में टीकाकरण केंद्र स्थापित करने से किशोरों में उत्साह के साथ आत्मविश्वास बढ़ा है। इसके अलावा आनसाइट केंद्रों पर भी पंजीकृत किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को कुलगाम में 2866, शोपियां में 3582, पुलवामा में 1571, श्रीनगर में 2011, बडगाम में 4295, बारामुला में 2119, कुपवाड़ा में 700, बांदीपोरा में 995, गांदरबल में 1229, जम्मू में 7158, उधमपुर में 2309, राजोरी में 700, कठुआ में 3207, पुंछ में 1730, रामबन में 723, डोडा में 1212, किश्तवाड़ में 105, रियासी में 645 और सांबा में 2188 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें