फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली अदालत के फैसले से असंतुष्ट दुष्कर्म पीड़िता पहुंची उच्च न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी जिले की एक युवती ने उच्च न्यायालय में इंसाफ की गुहार लगाई है। निचली अदालत के फैसले से असंतुष्ट पीड़िता को अब उच्च न्यायालय से आस है। 12 साल पहले अपने ही मामा द्वारा अपहरण करने और दुष्कर्म का वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इसमें दोषी को हालांकि अपहरण के दोष में 3 साल की सजा हुई थी, लेकिन पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, जब तक उसको इंसाफ नहीं मिलेगा। वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन

पीड़िता का 2009 में दुष्कर्म हुआ था। तब वह 12 साल की थी। उसका कहना है कि उसके मामा ने उसका अपहरण किया। इसके बाद वीडियो बनाया, लेकिन उसे सिर्फ अपहरण की सजा मिली है। इससे वह संतुष्ट नहीं है। पहले उसके पिता केस लड़ रहे थे। अब पिता की मौत हो गई है, लेकिन वह इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगी, जब तक उसे सजा नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें