फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से सरकारी स्कूलों में विद्या प्रवेश कार्यक्रम शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग नए सत्र से स्कूलों में विद्या प्रवेश कार्यक्रम शुरू करने की तैयार कर रहा है। आंगनबाड़ी और किंडरगार्टन से आने वाले बच्चों के लिए ये तीन माह का कोर्स (प्रेपरेशन मॉड्यूल) होगा। तीन महीने के इस कोर्स में बच्चों को स्कूल के लिए तैयार किया जाएगा, यानी उन्हें अक्षर, रंग, आकार और संख्या सीखने के लिए रोचक गतिविधियां करवाई जाएंगी, ताकि उनमें पढ़ाई की शुरुआती समझ पैदा हो सके।
विज्ञापन

निपुण भारत के तहत इस कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा। निपुण भारत योजना के तहत 2026-2027 तक कक्षा तीन तक के बच्चों को पढ़ना, लिखना और अंकगणित सीखने की क्षमता प्रदान किया जाना है। सरकारी स्कूलों में विद्या प्रवेश कार्यक्रम को लागू करने का उद्देश्य छोटे बच्चों का आधार मजबूत करना है। स्कूलों में बच्चों के दाखिले से पहले तीन महीने का ये कोर्स होगा और उन्हें स्कूल में पढ़ने के लिए तैयार किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग का स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) नए सत्र से कार्यक्रम को सरकारी स्कूलों में लागू करने की तैयार कर रहा है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का उचित रूप से कार्यान्वयन किया जाए। विद्या प्रवेश के साथ-साथ निपुण भारत के कार्यान्वयन पर भी काम चल रहा है। एससीईआरटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें