फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक और अकादमिक रूप से सशक्त होंगे सीमांत युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेंटर फार डिस्ट्रिक यूथ ट्रेनिंग एंड इंपावरमेंट (सीडीवाईटीई) के तहत सीमांत युवाओं को शारीरिक और अकादमिक स्तर पर सशक्त बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से जम्मू जिले के नौ बार्डर ब्लाकों से ऐसे 70 युवाओं को चयनित करके मार्च तक तीन माह का प्रशिक्षिण दिया जाएगा। इसमें राजस्व सब डिवीजन जम्मू साउथ, आरएस पुरा, मढ़, अखनूर, खौड़ और चौकी चौरा से युवा लिए जाएंगे। जनवरी से मार्च तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए युवाओं से 5 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

मिशन यूथ के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सुरक्षाबलों की भर्ती और भविष्य के लिए सकारात्मक तौर पर तैयार करना है। शारीरिक प्रशिक्षण के लिए भारतीय और जम्मू कश्मीर राज्य से डोमिसाइल, संबंधित ब्लाक का निवासी और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच वाले उम्मीदवार लिए जाएंगे। जिला प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक इस दूसरे प्रशिक्षण बैच के लिए अरनिया केंद्र के तहत अरनिया, आरएस पुरा और सुचेतगढ़ के ब्लाक क्षेत्र कवर होंगे। इसी तरह सेतोवाली (सुचेतगढ़) के लिए सुचेतगढ़, आरएस पुरा, मीरां साहिब, भूरे चक्क (मंडल) के लिए मंडल, सतवारी, मढ़, झिड़ी (मढ़) के लिए मढ़, परगवाल, अखनूर, सजवाल (परगवाल) के लिए परगवाल, बले दा बाग (अखनूर) के लिए अखनूर, परगवाल, भलवाल ब्राह्मणा, खड़ा (खड़ावली) के लिए खौड़, चौकी चौरा, गढ़ी (खौड़) के लिए खौड़, चौकी चौरा और ठंगेर (सामवान) केंद्र के लिए सामवाल और चौकी चौरा के ब्लाक क्षेत्र कवर होंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को तनाव से दूर रहने के साथ दिमागी तौर पर सशक्त बनाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अन्य सुविधाओं में विभिन्न भर्ती विज्ञापनों के लिए निशुल्क पंजीकरण, कैरियर काउंसलिंग, दवा के दुरुपयोग से बचाव, अंतर केंद्र प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। सीडीवाईटीई के नोडल अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त सतीश कुमार शर्मा के अनुसार उम्मीदवार प्रशिक्षण कोर्स के लिए संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें