जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने नए साल के पहले दो महीने में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। बोर्ड 15 जनवरी से विभिन्न विभागों में 4363 पदों पर परीक्षाएं आयोजित करवाएगा।
इन परीक्षाओं में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों पर सीबीटी परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। वहीं 163 पदों पर होने वाली जूनियर इंजीनियर सीविल की परीक्षाएं 15 से 17 जनवरी तक, 20 पदों पर ड्रॉफ्टमैन मैकेनिकल की 18 जनवरी से, अधिसूचना नंबर 4,5,6,7 2020 और अधिसूचना नंबर 1,2,3 2021 के 1534 पदों पर परीक्षा 20 और 22 जनवरी से, अकाउंट असिस्टेंट वित्त के 927 पदों पर 30 जनवरी से, 249 पदों के लिए जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, निजी सहायक और स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से होंगी। इसके साथ बागवानी विभाग में जिला कैडर के चतुर्थ श्रेणी पदों पर परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी। जेकेएसएसबी दो महीने में 8 विभिन्न विभागों की परीक्षाएं आयोजित करवाएगा। इसमें अकाउंट असिस्टेंट वित्त की परीक्षा ओएमआर मोड से होगी, जबकि अन्य सभी परीक्षाएं सीबीटी मोड से होगी। बोर्ड से एसआई के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ एक महीने का समय दिया है। बोर्ड के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर उम्मीदवार रोष भी व्यक्त कर रहे हैं।
--
दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अतिरिक्त संकलक और केयर टेकर के 30 पदों पर हुई सीबीटी परीक्षा में एक फर्जी कैंडिडेट को पकड़ा है। ये परीक्षाएं श्रीनगर, बडगाम और बारामुला जिले में हुई थी। परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू हुई थी जो 1 जनवरी तक चलेंगी। जिस अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर परीक्षा देने डमी कैंडिडेट भेजा था वह पांच वर्ष तक बोर्ड की किसी भी परीक्षा में भाग नहीं ले सकेेगा। ब्यूरो