फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir elections: प्रदेश में सियासत का केंद्र बना जम्मू संभाग, सभी प्रमुख पार्टियों के नेताओं ने शुरू किया जनसंपर्क

Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में चुनावी माहौल लगातार बनता जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख दलों नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने जनसभा करनी शुरू कर दी है। सभी दलों के नेता जनता के बीच जाकर अपनी-अपनी बात पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन
election Jammu Kashmir (file) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन और विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कश्मीर संभाग में हालांकि ज्यादा हलचल नहीं है, लेकिन जम्मू संभाग सियासत का केंद्र बन गया है। प्रदेश के प्रमुख दलों नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस और भाजपा के नेता जनता के बीच जाकर चुनावी माहौल की तर्ज पर सरगर्मी बढ़ा रहे हैं। अपनी पार्टी ने भी जनसभाएं शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अलग-अलग इलाकों का दौरा कर सभाएं कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने तो पिछले करीब ढाई माह से डोडा, भद्रवाह, राजोरी, उधमपुर, रामबन में जनसभाएं की हैं। आगामी दिनों में भी उनके कई कार्यक्रम हैं।

हालांकि प्रदेश कांग्रेस के सार्वजनिक कार्यक्रमों से वह दूर ही रहे हैं। वहीं, रमण भल्ला के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर भी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी तरह से नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संभाग के कई जिलों का दौरा कर जनसभाएं की हैं।
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती राजोरी, पुंछ से लेकर जम्मू व अन्य जिलों में जनसभाएं कर लोगों से समर्थन की अपील कर चुकी हैं। उधर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने भी जनसभाएं कर सियासी सरगर्मी को बढ़ाया है। इस बीच जम्मू संभाग में भाजपा पहले से ही संपर्क अभियान चलाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें