फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से आए यात्री का नौकर भी संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/बाड़ी ब्राह्मणा। दुबई से आए संक्रमित यात्री का नौकर भी कोविड संक्रमित मिला है। कनाल रोड निवासी दुबई यात्री का नौकर बाड़ी ब्राह्मणा में संक्रमित पाया गया। उस क्षेत्र को सील करके नौकर को डीआरडीओ में उपचार के लिए भर्ती किया गया। उसके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली एनसीडीसी में भेजा जा रहा है। विदेशों से होकर आ रहे यात्रियों में कोविड के नए प्रारूप ओमिक्रॉन की आशंका जताई जा रही हैं। इस बीच प्रदेश में 164 नए संक्रमित मामले मिले। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर नए मामलों में सबसे अधिक प्रभावित है। यहां शनिवार को सर्वाधिक 51 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले हैं। इसी जिले में सर्वाधिक 475 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा बारामुला में 29 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 19 लोगों में संक्रमण पाया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन ओमिक्रॉन की दस्तक देने के बाद आगामी समय में संक्रमण का प्रसार होने की आशंका जताई जा रही है। जिला रियासी, रामबन, अनंतनाग में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में वर्तमान में 1355 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 4521 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें