फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी का नया डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नया डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम साफ्टवेयर लांच किया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने वीरवार को इसका शुभारंभ किया। इस सिस्टम के माध्यम से किसी भी विभाग का सरकारी कर्मी अपने विजिलेंस मामले की एनओसी कभी भी ऑनलाइन ले सकेगा। नए डेटाबेस से कर्मचारियों की एनओसी तेजी से जारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विजिलेंस क्लीयरेंस सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया गया है और इससे विभागों/कर्मचारियों को काफी लाभ हुआ है। नया डेटाबेस सॉफ्टवेयर एसीबी की सतर्कता निकासी प्रणाली को और बढ़ाएगा। ई-ऑफिस, ऑनलाइन सतर्कता मंजूरी प्रणाली और नई डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन जैसी तकनीकी पहलों से एसीबी और जीएडी के स्तर पर भी लंबित मुद्दों के तेजी से निपटान में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान रिकॉर्ड संख्या में अभियोगों को मंजूरी दी गई है जिससे मामलों के त्वरित निपटान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। विभागीय जांच को समयबद्ध पूरा करने पर जोर देते हुए विभागों से फीडबैक लेने को भी कहा गया। इससे पहले एसीबी के निदेशक आनंद जैन ने एसीबी के कामकाज की जानकारी दी। एसीबी को पेश आने वाली दिक्कतों के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें