फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं-12वीं को छोड़ अन्य कक्षाओं में अभी ऑफलाइन पढ़ाई बंद रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में प्रशासन ने कोरोना नियमों में कोई बदलाव नहीं किया। दसवीं और बारहवीं को छोड़ स्कूलों में अन्य कक्षाएं ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बंद ही रहेंगी। नई निर्देशावली में पहले के नियमों को ही जारी रखा है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने प्रदेश में कोरोना परिदृश्य की समीक्षा करते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

कमेटी की तरफ से जारी नई निर्देशावली में जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम की बसों को अंतरराज्यीय रूटों पर चलाने की सशर्त अनुमति पहले की तरह ही रहेगी। कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लगा चुके यात्रियों को जेकेआरटीसी की अंतरराज्यीय बसों में सफर की अनुमति होगी।
निर्देशावली में अन्य नियम भी पहले जैसे ही हैं। स्कूलों के मामले में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पहले की तरह ही सशर्त स्कूलों में प्रवेश को मंजूरी दी गई है। इसी तरह उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सशर्त विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाई की मंजूरी दी गई है। दसवीं और बारहवीं को छोड़ स्कूलों में अन्य कक्षाएं आफ लाइन पढ़ाई के लिए बंद ही रहेंगी। हालांकि वैक्सीन लगा चुके स्कूली स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए सीमित संख्या में स्कूलों में आने की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इंडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में एक स्थान पर 25 लोगों को एकत्रित होने की मंजूरी दी गई है। हालांकि बैंक्वेट हाल में 50 लोग एकत्रित हो सकेंगे। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी से कम है। वहां पर पर रात्रि कर्फ्यू भी पहले की तरह रात दस से सुबह छह बजे तक रहेगा। अन्य जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।
उपायुक्तों को टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने के दिर्नेश
जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये गए हैं कि वह कोरोना टेस्टिंग के मामले में कोई कमी नहीं आने दें और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से संबंधित जिलों में पालन करवाएं। सरकार ने प्रदेश के श्रीनगर जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों को देखते हुए कोविड वैक्सीन की पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द पूरा करने के विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। अन्य जिलो में भी पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। जिला उपायुक्तों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें