जम्मू। राजकीय महिला कॉलेज जम्मू में पीजी में प्रवेश परीक्षा के लिए 4 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 12 अक्तूबर को आवेदन की अंतिम तिथि है। 15 अक्तूबर तक अभ्यर्थी 100 रुपये लेट फीस देकर आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी सारस्वत की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 31 अक्तूबर को ऑफलाइन मोड से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
पीजी में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता यूजी में 45 फीसदी अंक होने चाहिएं। प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी के लिखित परीक्षा में 80 फीसदी और अकेडमिक मैरिट में 20 फीसदी अंक होने चाहिएं। लिखित परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें इंग्लिश के 20, रिजनिंग के 10 और नुमेरिकल एबलिटी के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।