फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2022 में जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर लड़ाकू विमान कर सकेंगे आपातकालीन लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (एनएच 44) पर अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में मार्च 2022 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान आपातकालीन लैंडिंग कर सकेंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया बिजबिहाड़ा में हाइवे पर करीब चार किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी तैयार कर रही है। इस कार्य के मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बिजबिहाड़ा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। यहां से प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की दूरी मात्र 45 किलोमीटर है। ऐसे में लड़ाकू विमानों के लिए आपातकालीन लैंडिंग की सुविधा विकसित होने के बाद यहां प्लेन की आपात लैंडिंग कराई जा सकेगी।
केवल लड़ाकू विमानों की आपातकालीन लैंडिंग ही नहीं यहां पर एयर एंबुलेंस की लैंडिंग भी करवाई जा सकेगी। जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे ऐसा पहला स्थान होगा यहां पर विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए आधुनिक हवाइ पट्टी की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बिजबिहाड़ा में विमानों के लिए आपातकालीन लैंडिंग की सुविधा को तैयार करने का काम तेजी से जारी है और 31 मार्च 2022 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें