जम्मू। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 23 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया गया है। इनमें से 20 जवानों को मई-जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की झड़पों में बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। यह सीमा पर आमने-सामने की भीषण झड़पों, सीमा की रक्षा करने वाले कर्तव्यों में अपने जवानों की बहादुरी के लिए आईटीबीपी को दिए गए सबसे अधिक वीरता पदक हैं।
15 जून 2020 को गलवां में 8 कर्मियों को वीरता और मातृभूमि की रक्षा के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया है। 18 मई 2020 को फिं गर-4 क्षेत्र में झड़प के दौरान 6 कर्मियों व 18 मई 2020 को लद्दाख में ही हॉट स्प्रिंग्स के पास वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए 6 कर्मियों को पीएमजी से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 3 जवानों को पीएमजी से नवाजा गया है।
पूर्वी लद्दाख में आईटीबीपी के सैनिकों ने पीएलए के सैनिकों को जमकर जवाब दिया और उपकरणों व शील्ड का प्रभावशाली प्रयोग करते हुए और आमने-सामने की भीषण झड़पों के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखा। पेशेवर कौशल के उच्चतम क्रम के साथ आईटीबीपी के सैनिकों ने कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी और घायल सैनिकों को भी सुरक्षित निकाला। कई बार आईटीबीपी के जवानों ने पूरी रात लड़ाई लड़ी और पीएलए के पत्थरबाजों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कहीं-कहीं उन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मध्य रात्रि में लगभग 17 से 20 घंटे तक दृढ़ प्रतिरोध किया। कई मोर्चों की प्रभावी सुरक्षा की। इन वीरता पदकों के अलावा सितंबरए 2020 में पूर्वी लद्दाख में आईटीबीपी की तैनाती स्थलों पर आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देशवाल द्वारा 300 आईटीबीपी कर्मियों को पहले ही बहादुरी के लिए डीजी के प्रशस्ति पत्रों और प्रतीक चिह्नों से सम्मानित किया जा चुका है।
पीएमजी गलवां झड़प में बहादुरी के लिए ये सम्मानित
रिंकू थापा (द्वितीय कमान अधिकारी), शरत कु मार त्रिपाठी (डिप्टी कमांडेंट), अरविंद कुमार महतो (सहायक कमांडेंट), नितिन कुमार (इंस्पेक्टर), पाटिल सचिन मोहन (सब इंस्पेक्टर), मनीष कुमार (हेड कांस्टेबल), मनीष कुमार (कांस्टेबल), कौप्पासामी एमए (कांस्टेबल), अक्षय आहूजा (सहायक कमांडेंट), धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा (सहायक कमांडेंट), रवींद्र महाराणा (इंस्पेक्टर), शिव शंकर तिवारी (हेड कांस्टेबल), स्टैनजिन थिनल्स (कांस्टेबल), विनोद कुमार शर्मा (सिपाही), किशोर सिंह बिष्ट (कमांडेंट), पंकज श्रीवास्तव (सहायक कमांडेंट), घनश्याम साहू (इंस्पेक्टर), अशरफ अली (कांस्टेबल), मो. शफ ाकत मीर (कांस्टेबल), रिगजिन दावा (कांस्टेबल)।
नक्सल विरोधी अभियान के लिए रविंदर सिंह पुनिया (सहायक कमांडेंट), कु लदीप सिंह (इंस्पेक्टर), एस मुथु राजा सम्मानित होंगे।