फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के बच्चों को जल्द मिलेंगी निशुल्क किताबें और यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। समग्र शिक्षा के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द निशुल्क किताबें और यूनिफार्म मिलेंगी। इसके साथ ही स्कूलों के लिए आईसीटी और डिजिटल पहल से जुड़े उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए फंड जारी किया है। समग्र शिक्षा को फंड पहुंचने का इंतजार है। इसके बाद एक्शन प्लान के साथ इसका वितरण पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और यूटी के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के तहत 7622 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को 1600 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। केंद्र द्वारा भेजा फंड मिलने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी धनराशि मंजूर हुई है।
समग्र शिक्षा के निदेशक दीप राज ने कहा कि केंद्र सरकार ने पैसा जारी किया है, लेकिन अभी तक हमारे पास पहुंचा नहीं है। फंड हमारे पास पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी पैसे का इस्तेमाल मुफ्त पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म, शिक्षकों के वेतन और सेवाकालीन ट्रेनिंग, शिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी और डिजिटल पहल के लिए किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा के तहत साल 2020-21 के लिए 2400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। इसमें से 1073 करोड़ को मंजूरी दे दी गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें