फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों में खैर की लकड़ी बरामद, हमले में गार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वन विभाग की टीम ने ढोक वजीर, नगरोटा में अवैध तरीके से दो वाहनों में ले जाई जा रही प्रतिबंधित 38 नंबर की 20 क्विंटल खैर लकड़ी बरामद की है। इस दौरान आरोपियों ने टीम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और वाहन छोड़कर फरार हो गए। सोमवार तड़के चार बजे हुए हमले में फॉरेस्ट विभाग का गार्ड घायल हो गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार विभागीय टीम की ओर से विजय खोसला रेंज अफसर जम्मू और दिवाकर जम्वाल इंचार्ज ब्लाक अफसर की देखरेख में ढोक वजीर में नाका लगाया गया था। तभी दो कारों को रोककर तलाशी ली तो खैर की लकड़ी लदी पाई गई। इस दौरान एक कार में सवार आरोपी ने टीम पर तेजधार हथियार दातरी से हमला कर दिया। इसमें सोशल फारेस्ट्री विभाग का गार्ड गुलाम अली घायल हो गया। डीएफओ राहुल सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। बरामद लकड़ी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें