फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम में मची लूट: अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए पार्षदों ने ताक पर रखे नियम

Sat, 05 Jun 2021 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एक्ट के मुताबिक पार्षद या पारिवार सदस्य का ऑटो ठेके पर नहीं लगवाया जा सकता। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और सीटीओ हरिंद्र सिंह ने शिकायतों की जांच करने की बात कही है। कहा कि ऐसे ऑटो को हटाया जाएगा। कानून सबके लिए एक समान है।
 
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम के कुछ पार्षदों पर निगम एक्ट 2000 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। वार्डों में कचरा एकत्रित करने के लिए पारिवारिक सदस्यों के नाम पर ऑटो ठेके पर लगवाए गए हैं। निगम के पास इस संबंध में पांच से ज्यादा शिकायतें पहुंची हैं। कहा गया है कि काउंसलर एक्ट का उल्लंघन कर पारिवारिक सदस्यों को फायदा पहुंचा रहे हैं, जबकि जरूरतमंद लोगों के ऑटो नहीं लगवाए गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि पहले भी हाउस की बैठकों में ऐसा मसला खूब उठा था। इसमें भी पार्षदों ने निगम अधिकारियों से सांठगांठ कर वार्डों में कचरा एकत्रित करने के लिए ऑटो लगवा दिए थे। तब नगर निगम के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि ऐसे ऑटो के माध्यम से सफाई नहीं करवाई जाएगी। अब फिर से इस संबंध में शिकायतें मिल रही हैं। बता दें, अक्तूबर 2020 से वार्डों में अतिरिक्त सुविधा दी गई थी।

भाजपा पार्षद मनमर्जी कर रहे हैं। अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। ऐसे में ऑटो सुविधा पार्षदों के पारिवारिक सदस्यों को ही मिलेगी। यह जरूरतमंद ऑटो वालों के साथ अन्याय है।- गौरव चोपड़ा, पार्षद एवं वरिष्ठ नेता कांग्रेस, वार्ड नंबर 28
विज्ञापन


हाउस में पहले भी मसला उठाया जा चुका है। इसके बाद भी ऑटो के टेंडर पार्षदों के पारिवारिक सदस्यों को दिए गए हैं। यह उचित नहीं है। इसके खिलाफ जांच होनी चाहिए। ठेका जरूरतमंद ऑटो वालों को ही मिलना चाहिए।- सुच्चा सिंह, पार्षद 

अपने कार्यकाल में अधिकारियों को इस संबंध में सख्त हिदायत दी गई थी। इसके बाद कुछ ऑटो को हटा दिया गया था। अगर ऐसा हो रहा है तो यह जरूरतमंद ऑटो वालों के साथ अन्याय है। - बलदेव सिंह बलोरिया, पूर्व अध्यक्ष, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी


नियमों का उल्लंघन किसी को करने नहीं दिया जाएगा। जो शिकायतें मिली हैं, उनकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। ऐसे ऑटो को हटाया जाएगा, जो पार्षदों के पारिवारिक सदस्यों के होंगे। कानून सब के लिए एक सामान है।- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर
विज्ञापन


नियमों को तोड़ने नहीं दिया जाए। मामलों में निस्पक्ष जांच की जाएगी और कार्रवाई होगी। कोताही नहीं बरती जाएगी। -हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम

यह भी पढ़ें- दो हादसे, दो जवान शहीद: कुपवाड़ा में सड़क दुर्घटना और शोपियां में नाले में डूबने से जवान की गई जान    


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें