दोमाना। पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत पाटा चुंगी क्षेत्र में पुलिस ने 14 बोतल देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार एसआई अनूप कुमार गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी में उसके पास से 14 देसी शराब की बोतलें बरामद हुईं। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपी की पहचान बंटी कुमार निवासी अखनूर के रूप में हुई है, जो वर्तमान समय में उदयवाला में रहता है। आरोपी अपने घर पर शराब बेचता था। चौकी प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है, ताकि समाज से नशे को खत्म किया जा सके।