जम्मू। जम्मू जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर चार फीसदी से कम हो गई है। जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने कहा कि यह कोरोना रोकथाम की रणनीति से संभव हो पाया है। वर्तमान में जिले के विभिन्न इलाकों में 70 टीमें टेस्टिंग कर रही हैं। अभी तक वैक्सीन से छूटे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन सर्वे चल रहा है। दस जून तक इस श्रेणी के लोग सर्वे में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। जिले में 30 स्थानों पर कोविशील्ड और 5 स्थानाें पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। गर्ग ने कहा कि किसी भी शिकायत या समस्या के लिए जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंट से भी संपर्क किया जा सकता है।