जम्मू। बेलीचराना में लापता हुए व्यक्ति की तलाश में सोमवार को सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान बेलीचराना में झाड़ियों और नहर को खंगाला गया। परिजनों के अनुसार ओम सिंह दिमागी तौर पर परेशान है। रविवार को वह घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं। अब उसकी तलाश की जा रही है। चार साल पहले भी वह गुम हो गया था। इसके बाद वह नहर में मिला था। अब नहर में भी तलाश की गई मगर नहीं मिला। ब्यूरो
परिजनों ने की नहर बंद करने की मांग
जम्मू। लापता व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि वह नहर में डूबा है, इसलिए नहर को बंद किया जाए, ताकि उसका पता लग सके। नहर के बंद न होने की वजह से परिवार ने रोष जताया है। रविवार की रात परिजनों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।