फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जाना डोगरा शौर्य के प्रतीक मुबारक मंडी का इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्व विरासत दिवस पर मुबारक मंडी परिसर में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी की ओर से यह 97वीं हेरिटेज वॉक थी जिसमें 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को मुबारक मंडी के इतिहास से रूबरू करवाया गया। मुबारक मंडी में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों से भी लोगों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

डोगरा आर्ट म्यूजियम में तैनात कृपाल सिंह ने कहा कि हर बार हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाना होता है। इस हेरिटेज वॉक में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों को मुबारक मंडी के विभिन्न भवनों के इतिहास के बारे में बताया गया। हेरिटेज वॉक में शामिल लोगों ने काफी उत्साह से इसमें भाग लिया और डोगरा शौर्य के प्रतीक मुबारक मंडी के अनसुने पहलुओं को जाना। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण इस बार स्कूल और यूनिवर्सिटी से छात्र हेरिटेज वॉक में शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान कृपाल सिंह ने बताया कि मुबारक मंडी डोगरा इतिहास का जीता जागता सबूत है और युवा पीढ़ी को इसके इतिहास से अवगत करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें