फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकराला माता मंदिर के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में भगवती नगर स्थिति वैष्णो माता मंदिर से सुकराला माता मंदिर के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। ढोल-नगाड़े की थाप पर शोभायात्रा को भव्य रूप से निकाला गया। इस दौरान चारों और जय वैष्णो माता और जय माता दी के जयघोष लगे। छड़ी यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर पैदल चलीं। मंदिर महंत ने पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की। मंदिर से छड़ी यात्रा बोल साचे दरबार की जयघोष के साथ निकाली गई। इस दौरान जम्मू-पुंछ से सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भक्तजनों से कोविड एसओपी का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से मनुष्य का मन शुद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें