फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार मूव के सभी कार्यालय 15 अप्रैल तक ई आफिस में शिफ्ट होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दरबार मूव के तहत आने वाले सभी विभाग 15 अप्रैल तक ई आफिस में शिफ्ट हो जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सर्कुलर जारी किया।
विज्ञापन

जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव के दौरान इस बार ज्यादातर सरकारी रिकार्ड को डिजिटल माध्यम से श्रीनगर नागरिक सचिवालय ले जाया जाएगा। केवल संवेदनशील फाइलों व दस्तावेजों को ही ट्रकों में भरकर जम्मू से श्रीनगर ले जाना का फैसला सरकार ने लिया है। केवल दस ट्रकों में ही संवेदनशील रिकार्ड को ले जाया जाएगा।
सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील फाइलों जिन्हें डिजिटल तौर पर स्केन नहीं किया गया है। उसकी पूरी सूची सौंपे ताकि 15 अप्रैल तक सामान्य प्रशासनिक विभाग का पूरा लेखाजोखा मिल जाए।
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से ज्यादा रिकार्ड श्रीनगर जाने से जम्मू में मूल फाइलों व दस्तावेजों के रखरखाव व सुरक्षा के लिए कुछ कर्मचारियों को जम्मू में ही तैनात किया जाएगा। एस्टेट विभाग के निदेशक को जम्मू में फाइलों व रिकार्ड के रख्रखाव के सुनिश्चित करने का जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें