फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक बसों के चालान, प्रेशर हार्न उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में वाहनों पर लगे प्रेशर हार्न के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को इसकी शुरुआत जम्मू से आरएस पुरा और कठुआ तक चलने वाली बसों पर कार्रवाई से की गई। 20 अधिक बसों के चालान काटे गए और इनमें से प्रेशर हार्न हटाए गए। साथ ही प्रेशर हार्न बेचने वाली दुकानों और इनकी सप्लाई करने वाले डीलरों को भी नोटिस दिया गया है, ताकि यह इन्हें न बेचें।
विज्ञापन

आरएस पुुरा से आने वाले वाहनों पर डीटीआईजी खुशवंत सिंह और सतवारी में कठुआ से आने वाली बसों पर डीटीआई सतवीर सिंह की तरफ से कार्रवाई की गई। एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार ने बताया कि उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जानकारी मिली थी कि प्रैशर हार्न से शहर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेशर हार्न बेचने वाली दुकानों और इनकी सप्लाई करने वाले डीलरों को भी नोटिस दिया गया है। अगर ये लोग नहीं माने तो दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें