फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगाम लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे से सटे पंचायत दसकाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद के अध्यक्षता में हुई। इसमें स्थानीय के साथ अन्य क्षेत्रों के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में भाजपा विरोधी लहर चल रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। किसान और मजदूर सड़क पर आ गए हैं। किसानों के लिए बनाए गए काले कानूनों से स्थानीय किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अर्थव्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा अखनूर की हितैषी कहने वाली भाजपा ने यहां कोई विकास कार्य नहीं करवाया। अखनूर इंडोर स्टेडियम, अखनूर उपजिला अस्पताल, ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप जैसे पहले से शुरू कार्य भी परवान नहीं चढ़ सके। जनता को बिजली पानी रोड के लिए तरसना पड़ रहा है। सभी विभागों के मुलाजिम परेशान हैं। विकास के नाम पर खोखले दावे किए जा रहे हैं। मौके पर बंसीलाल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, काली दास, गोविंद लाल, कुलदीप राज, नसीब चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें