फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं-10वीं के छात्रों को एक्टिविटी बेस असेसमेट के मिलेंगे 20 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सत्र से नए पैटर्न पर पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। यह पैट्रन 9वीं और 10वीं तक के छात्रों के लिए शुरू किया जा रहा है। इसमें छात्रों की हर विषय में 20 अंकों की एक्टिविटी बेस असेसमेंट की जाएगी। असेसमेंट के तहत हर विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके आधार पर अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में 100 में से 80 अंक के सवाल हल करने होंगे जबकि बीस अंक एक्टिविटी बेस असेसमेंट के मिलेंगे। यह फैसला कोरोना के चलते एक साल पढ़ाई प्रभावित होने के चलते लिया गया है। इससे छात्रों को परीक्षा में पास होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के अनुसार कारोना संक्रमण के दौरान छात्रों को पढ़ाई में काफी दिक्कतें पेश आईं। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं लगीं, लेकिन 2जी इंटरनेट के चलते कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी साधनों की कमी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनके लिए भी सामुदायिक कक्षाएं लगाकर कुछ हद तक पढ़ाई का नुकसान पूरा किया जा सका।
कोट
अगल सत्र से छात्रों को एक्टिविटी बेस असेसमेंट के तहत बीस अंक अलग से देने का फैसला किया है। इसके तहत विषय से संबंधित सवाल छात्रों से पूछे जाएंगे। इससे बच्चों को परीक्षा में पास होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीना गुप्ता, चेयरमैन, स्कूल शिक्षा बोर्ड जेएंडके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें