फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी पर नियंत्रण के लिए बडगाम को स्वर्ण, उधमपुर को कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर को टीबी की रोकथाम में शानदार प्रदर्शन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन और एमओएस स्वास्थ्य अश्विनी चुबे ने दो अवार्डों से नवाजा। इसमें जिला बड़गाम को टीबी मुक्त घोषित होने के लिए स्वर्ण और जिला उधमपुर को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश में बड़गाम जिला को देश में टीबी मुक्त जिला घोषित किया गया है। वर्ष 2015 की बेसलाइन के आधार पर बड़गाम जिला में 80 फीसदी तक टीबी मामलों को कम करने में सफलता हासिल की है और उसे श्रेणी एक में रखा गया है। इसी तरह चौथी श्रेणी में जिला उधमपुर को कांस्य पदक दिया जाएगा। इस जिले ने 2015 की बेसलाइन के आधार पर 20 फीसदी मामलों में गिरावट दर्ज की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हाथों स्टेट ट्यूबर क्लोसीस आफिसर डा. संजय तुर्की ने यह अवार्ड हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें