फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKP SI Exam Scam: एसआई भर्ती घोटाले की जांच शुरू, अपराध शाखा ने की 30 से अधिक टॉपर्स से पूछताछ

Wed, 06 Jul 2022 11:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जिन टॉपर्स से पूछताछ की गई उनमें से अधिकांश परीक्षा पास करने लायक भी नहीं मिले। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस में उप निरीक्षकों (एसआई) की भर्ती मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने भी अपने स्तर पर शुरू कर दी है। इसे लेकर आने वाले दिनों में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना है। भर्ती में चयनित न होने वाले कुछ उम्मीदवारों ने क्राइम ब्रांच से शिकायत कर जांच की मांग की है। सूत्रों का दावा है कि क्राइम ब्रांच ने भर्ती सूची के 30 से अधिक टॉपर उम्मीदवारों को बुलाकर पूछताछ की तो इनमें से अधिकतर ऐसे निकले जो परीक्षा पास करने के लायक भी नहीं थे।

विज्ञापन


इस मामले की जांच पहले से ही प्रदेश के गृह सचिव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है। हालांकि 25 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से इस भर्ती पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। इतना जरूर है कि भर्ती में पेपर लीक होने की बात सामने आई है। जांच समिति ने भी पाया है कि भर्ती में गड़बड़ी हुई है।

बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से चयन सूची रद्द करने की घोषणा हो सकती है। इसके बाद क्राइम ब्रांच एफआईआर दर्ज करेगी। जांच के दायरे में आने पर कई लोग नप सकते हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


भर्ती में 300 करोड़ रुपये के खेल की आशंका
सवालों में घिरी भर्ती में 200 से 300 करोड़ रुपये का खेल होने की बात सामने आ रही है। इसमें पुलिस, पेपर तैयार करने वाली एजेंसी और अर्धसैनिक बलों से जुड़े कुछ लोगों की भी मिलीभगत का शक है। बता दें कि इसके लिए जांच समिति बनाई गई थी। इस जांच समिति को 24 जून तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया जा रहा कि इस जांच रिपोर्ट में क्या निकलकर सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें