फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः राजोरी पुलिस पर पूर्व विधायक के भाई को पीटने का आरोप, आक्रोशित लोग कर रहे प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजोरी पुलिस पर सेवा भारती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप है। इस मामले को लेकर उनके समर्थक व अन्य लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कई स्थानों पर यातायात भी बाधित है। आक्रोशित लोगों ने डीआईजी की गाड़ी के आगे भी प्रदर्शन किया। साथ ही अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि विनोद गुप्ता पूर्व विधायक विबोध गुप्ता के भाई हैं।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता के साले ने एक मामले को लेकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी संबंध में विनोद गुप्ता पुलिस के पास गए थे। इस दौरान हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने उनको पीटना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही इलाके के लोग मौके पर जुटना शुरू हो गए। देखते ही देखते बवाल काफी बढ़ गया। इस मामले की सूचना आलाधिकारियों तक पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी की कार को रोककर लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिसकर्मी को संसपेंड करने की मांग की। मुख्य बाजार की सड़क पर भी लोगों ने जाम लगा दिया है। भारी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें