फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नौवीं-दसवीं के विद्यार्थियों के लिए तीसरी बार फिर रेडियो कक्षाएं शुरू

Tue, 21 Jul 2020 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने तीसरी बार नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रेडियो कक्षाएं शुरू कर दी है। सोमवार से शुरू कक्षाओं के लिए विषयों की लिस्ट तैयार कर ली है। यह कक्षाएं 25 जुलाई तक चलेंगी। इनमें साइंस, सोशल साइंस और अंग्रेजी विषयों को पढ़ाया जाएगा। हर दिन चार कक्षाएं लगेंगी, जिनमें दो नौवीं और दो दसवीं कक्षा के लिए होंगी।

विज्ञापन


इनका लाइव प्रसारण रेडियो की विभिन्न फ्रीक्वेंसी पर सुबह 10.20 से दोपहर 12.20 बजे तक होगा। गौर हो कि कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ा रहा है। वहीं कुछ विद्यार्थी फोन की सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन कक्षाओं का फायदा नहीं उठा सकते इसी को देखते हुए विभाग द्वारा रेडियो कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।

इन फ्रीक्वेंसी पर होगा प्रसारण
नौशेरा मीटर 102.6, राजोरी मीटर 101.9, पटनीटॉप मीटर 103.1, उधमपुर मीटर 103.7, प्रसार भारती एप न्यूस ऑन एयर पर भी सुना जा सकता है।

विज्ञापन

किस दिन किन विषयों की लगेंगी कक्षाएं

मंगलवार
  • नौवीं- सोशल साइंस - नाजिज्म एंड द राइज ऑफ हिटलर-3
  • नौवीं - सोशल साइंस - नाजिज्म एंड द राइज ऑफ हिटलर-4
  • दसवीं - साइंस- हाउ ऑर्गेनाइज्म रीप्रोड्यूस-1
  • दसवीं- साइंस - व्हाय आग्रिनाइज्म रीप्रोड्यूस-2

बुधवार
  • नौवीं- साइंस - मैटर इन अवर सराउंडिंग
  • नौवीं- साइंस - इज मैटर अराउंड अस प्योर-1
  • दसवीं - अंग्रेजी- इन इवनिंग वैट विद रेन
  • दसवीं- अंग्रेजी- आर्टिकल्स

गुरुवार
  • नौवीं- अंग्रेजी- स्टोरी मुटी गुज मुटीनीर-1
  • नौवीं- अंग्रेजी- स्टोरी मुटी गुज मुटीनीर-2
  • दसवीं- अंग्रेजी- प्रेपोजिशन
  • दसवीं- अंग्रेजी- अभिले

शुक्रवार
  • नौवीं- साइंस - इज मैटर अराउंड अस प्योर-2
  • नौवीं- साइंस- इज मैटर अराउंड अस प्योर-3
  • दसवीं- सोशल साइंस - एग्रिकल्चर
  • दसवीं- सोशल साइंस- जेंडर, रिलिजन एंड कास्ट

शनिवार
  • नौवीं- साइंस- वर्क एनर्जी एंड पावर-1
  • नौवीं- साइंस- वर्क एनर्जी एंड पावर-2
  • दसवीं- सोशल साइंस- द मेकिंग ऑफ अ ग्लोबल वर्ल्ड-3
  • दसवीं - सोशल साइंस - द मेकिंग ऑफ अ ग्लोबल वर्ल्ड-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें