फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक की रिहाई की हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने मांग की

Fri, 30 Jul 2021 12:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कहा कि हुर्रियत अध्यक्ष के प्रति शासक वर्ग का यह निरंकुश रवैया बेहद खेदजनक है। उनके सभी मानव और मौलिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता पिछले दो वर्षों से पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने गुरुवार को अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि उनके मौलिक अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता पिछले दो वर्षों से पूरी तरह से उनसे छीन ली गई है। बिलाल लोन के आवास पर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद मीरवाइज की रिहाई की मांग की गई। 

विज्ञापन


संगठन ने जारी किए एक बयान में कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी सदस्य व पदाधिकारी अधिकारी अवैध रूप से मनमाने ढंग से घर में नजरबंद मीरवाइज की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।

उन्होंने दुनिया के सभी राइट एक्टिविस्ट संगठनों और लोकतंत्रों से मीरवाइज की रिहाई और उनके मानवाधिकारों की बहाली को सुनिश्चित करने की अपील की। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कहा कि उसके कार्यकारी सदस्यों प्रोफेसर अब्दुल गनी भट, बिलाल लोन और मसरूर अब्बास अंसारी को मीरवाइज से उनके नगीन स्थित आवास पर मिलने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें