फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलाम अहमद मीर ने कहा- कांग्रेस के खिलाफ बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रही भाजपा

Fri, 30 Jul 2021 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दिल्ली से युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) ने गुरुवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘बुनियादी’ का आगाज किया। प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की खोखली नीतियों के बारे में जागरूक करने के साथ जमीनी स्तर पर अपने मुद्दों को जनता के सामने रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। कहा कि भाजपा कांग्रेस के खिलाफ बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रही है।

विज्ञापन


जम्मू में कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि सभी मोर्चों पर विफल भाजपा अब अपने नेतृत्व के असफल प्रदर्शन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए निराधार मुद्दे उठाकर निचले स्तर की राजनीति कर रही है। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने युवा कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दे उठाने के लिए प्रेरित किया। युकां प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, राज्य, जिला और विधानसभा स्तर के युवा कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें