फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलर इलियास डॉक्टर ने करवाई डोभाल के कार्यालय की रेकी, आतंकी आशिक नेंगरू रच रहा ये साजिश

Mon, 15 Feb 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अजीत डोवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इलियास डॉक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के दफ्तर की रेकी करवाई है। हिदायतुल्ला इलियास डॉक्टर के संपर्क में रहकर आतंकी नेटवर्क चला रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हिदायतुल्ला 2018 से जैश के लिए सक्रिय था। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग खोदकर आतंकियों की घुसपैठ कराने की हिदायतुल्ला को सारी जानकारी होती थी।

विज्ञापन


वहीं आतंकी आशिक नेंगरू घुसपैठ कर इस पार आने वाले आतंकियों को ठिकानों तक पहुंचाता था। दिसंबर 2019 में आशिक नेंगरू को उसके परिवार समेत उसी सुरंग के रास्ते पाकिस्तान पहुंचाया गया, जहां से आतंकी घुसपैठ होती थी। सिंह ने कहा कि आशिक नेंगरू पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर का नेटवर्क देख रहा है।

यह भी पढ़ेंः आईईडी पर उर्दू में लिखा था- यह साइड दुश्मन की तरफ रखें, बेहद खौफनाक थी जम्मू को दहलाने की साजिश    
विज्ञापन


कैशवैन से 60 लाख की लूट में भी हाथ
नवंबर 2020 में शोपियां में बैंक की कैशवैन से 60 लाख रुपये लूटने की वारदात में भी हिदायतुल्ला का हाथ था। पत्नी समेत उसके चार मददगार पकड़े जा चुका हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

पीओके जाने के बाद राजोरी रूट से घुसपैठ कर लौटा था खालिद

डीजीपी ने कहा कि जहूर राथर उर्फ खालिद पुराना प्रशिक्षित आतंकी है, जिसे बाड़ी ब्राह्मणा से पकड़ा गया है। 2002 में वह पीओके चला गया, जहां से ट्रेनिंग लेने के बाद वह राजोरी रूट से अन्य आतंकियों के साथ घुसपैठ कर यहां पहुंच गया। खालिद बेहद शातिर है, जिसकी आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की क्षमता को देखते हुए पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने उसे टीआरएफ की कमान सौंपी। कश्मीर घाटी में उसके 8 साथियों की पहचान कर ली गई है। कुछ हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें