फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार मंदिर गया था, पीछे से घर में आग लग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव संदे में वीरवार दोपहर एक घर में आग लग गई। इसमें घर में पड़ा कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के लोग शिवरात्रि पर्व के चलते मंदिर में गए हुए थे। लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो परिवार को सूचित किया।
विज्ञापन

बचन सिंह परिजनों समेत घर पहुंचा और गांव के लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आग में बिजली के उपकरण और कीमती सामान जल गया। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की राशि मुहैया करवाई। गांव की पंचायत ने सरकार से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें