फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में दो भाइयों में चली लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के मनानू में घरेलू विवाद में दो भाइयों में कहासुनी हो गई। इस दौरान चली लाठियों में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनानू निवासी नायब सरपंच नेक राम ने अपने घर मे कुत्ता पाल रखा है। जब नेक राम की बहन अपने दूसरे भाई से मिलने जा रही थी तो कुत्ते ने उसे काटने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनो परिवारों मे झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। दोनो भाइयों के परिवार से चार लोग घायल हो गए। घायलों में पुष्कर सरमल (17), राधा देवी (28) और दूसरे गुट में केवल कृष्ण (40), मोहनी देवी (28) घायल हो गए। सभी को सांबा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें