फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC के पास तस्कर कर रहा था नशे की तस्करी, गोलीबारी में हुआ घायल, जीएमसी राजोरी रेफर

Sun, 24 Sep 2023 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में एलओसी के निकट स्थित करमाड़ा क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। यहां  नशा तस्करी के प्रयास को विफल किया गया है। इस दौरान एक तस्कर घायल हुआ है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नशा तस्करी के प्रयास को विफल किया है। रविवार को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में नशा तस्कर घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। सूत्रों के अनुसार उसके पास से एक नशीले पदार्थ का एक पैकेट बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस और सेना के जवानों ने घटनास्थल के आसपास के इलाके को घेर लिया है और यहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ में एलओसी के निकट स्थित करमाड़ा क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सेना के जवानों ने सीमा रेखा के पास संदिग्ध हरकत को देखा। यहां गोलीबारी में एक नशा तस्कर घायल हुआ। उसे तत्काल उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पुंछ ले जाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।

घायल नशा तस्कर की पहचान 21 वर्षीय यासिर हुसैन पुत्र निसार हुसैन निवासी करमाड़ा के रूप में हुई है। घटना के उपरांत सुरक्षा बलों की तरफ से पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि तस्कर नशीले पदार्थ के साथ हथियार गोला-बारूद तो नहीं लाया। गौरतलब है कि करमाड़ा क्षेत्र में इसी वर्ष 31 मई को भी सुरक्षाबलों ने नार्को टेररिज्म से जुड़े तीन स्थानीय लोगों को हथियारों, गोला-बारूद और ड्रग्स के साथ घुसपैठ करते हुए दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें